Breaking News

आरपीएफ ने हावड़ा स्टेशन से 30 लाख की नकदी व लाखों के सोने के आभूषण किया जब्त, एक गिरफ्तार

 

सोनु झा

हावड़ा : आरपीएफ के क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वायड की टीम ने एक बार फिर अपनी चौकसी का परिचय देते हुए हावड़ा स्टेशन से 30 लाख रुपये नकदी की बड़ी खेप व लाखों के सोने के आभूषण जब्त करने के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। पूर्वी रेलवे, आरपीएफ ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शनिवार को हावड़ा स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी ले रहे थे, तभी एक व्यक्ति के बैग से भारी मात्रा में नकदी मिले। वह व्यक्ति इस रकम के बारे में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त पैसे के साथ आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इस नकदी के स्त्रोत के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। पूर्वी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में इससे पहले 22 जून को आरपीएफ जवानों ने हावड़ा स्टेशन से करीब 24 लाख 40 हजार रुपये कीमत के 400 ग्राम सोने के आभूषण के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया था।

 

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *