Breaking News

साकेत शिव मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण विद्या की देवी सरस्वती के प्राण प्रतिष्ठा का ४ दिन व्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मनीष झा

मेरठ: साकेत स्थित शिव मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण और विद्या की देवी मां सरस्वती की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान रविवार सुबह नगर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भगवान की मूर्ति को रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया,

जो साकेत के आसपास होते हुए कई रास्ते से गुजर कर साकेत शिव मंदिर पहुंची इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस नगर भ्रमण कार्यक्रम में शामिल हो भक्ति रस का पान किया। यूं तो साकेत शिव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में सभी देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित है अब भगवान श्री लक्ष्मी नारायण विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा होने से मंदिर में आने वाले भक्तों एक साथ प्रायः सभी देवी देवताओं का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

 

आचार्य पंडित श्री तारा नंद झा विनोद झा सरवन कुमार झा आचार्य आमोद शास्त्री आचार्य कन्हैया शास्त्री की देखरेख में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जा रहा है मुख्य यजमान के रूप मे बकुल गोयल व अरुण शर्मा उपस्थित थे इस दौरान आज सुबह से ही मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया कल प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *