Breaking News

पंचायत चुनाव : कूचबिहार में टीएमसी के दो गुटों में झड़प में एक की मौत व पांच घायल, चुनावी हिंसा में अबतक 11 की गईं जानें

 

सोनु झा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत से पहले हिंसा का दौर लगातार जारी है।इसी क्रम में उतर बंगाल के कूचबिहार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली के अगले ही दिन मंगलवार सुबह जिले के दिनहाटा इलाके में तृणमूल कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए। हिंसक संघर्ष के दौरान गोलीबारी में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। इसी के साथ राज्य में आठ जून को पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से बीते 19 दिनों में हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

ताजा घटना दिनहाटा के जारिधाला पंचायत इलाके में मंगलवार सुबह हुई। गोली लगने से बाबू हक की मौत हुई है।यह इलाका बांग्लादेश की सीमा से सटा है। घटना के बाद तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस पहुंची है। इलाके में भारी तनाव है। घटना को लेकर तृणमूल नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाये हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि तृणमूल के लोग ही आपस में भिड़ गए।

– दूसरी ओर पंचायत चुनाव एक की जगह कई चरणों में कराने की मांग को लेकर विपक्षी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आइएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने आठ चरणों में चुनाव की मांग को लेकर राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। हालांकि आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव एक चरण में ही होंगे। इसके लिए जरूरत पड़ने पर आयोग सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *