Breaking News

दक्षिणेश्वर में तृणमूल कार्यकर्ता पर चली गोली

Sonu jha

कोलकाता: कोलकाता से सटे दक्षिणेश्वर के अरियादाह इलाके में गुरुवार शाम बाइक से जा रहे एक युवा तृणमूल कार्यकर्ता को लक्ष्य कर फायरिंग की गई। आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाने के साथ राड से उसकी पिटाई भी की और हाथ-पैर तोड़ दिया। रक्तरंजित अवस्था में तृणमूल कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि तृणमूल के भीतर वर्चस्व की लड़ाई में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगातार हिंसा की खबरें सामने आ रही है।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *