बाराबंकी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बाराबंकी पहुंचे। अखिलेश यादव ने यहां पूर्व एमएलसी एस पी सिंह लखनऊ पब्लिक स्कूल की नवनिर्मित शाखा का उद्घाटन किया। अखिलेश यादव ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ गई अब समय कम बचा है और कम समय में ज्यादा काम करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कहते हुए कहा सपाइयों ने इस बार तय किया है कि 80 हराओ और भाजपा को हटाओ। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में अगर सबसे बड़ा कोई गुंडा है तो वह भाजपा का ही है। भाजपा के जिन टॉप 3 लोगों ने इलेक्शन कमीशन में फॉर्म भरा था। उनके बारे में पता करिए उनपर कितनी धाराएं लगी थीं। भाजपा के नेता ही आज सबसे बड़े भूमाफिया हैं। वही इशारों इशारों में सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी मैजिक के साथ योगा मैजिक भी कम हो गया है। योग दिवस पर वह योगा कर रहे थे लेकिन कर नहीं पा रहे थे।
Check Also
जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी
PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …
Baat Hindustan Ki Online News Portal