Breaking News

बाली में महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट, आरोप तृणमूल पर

हावड़ा. बाली के निश्चंदा थाना अंतर्गत पल्ली मंगल स्कूल में गिनती शुरू होने के पहले माकपा और भाजपा एजेंट को मतगणना केंद्र के अंदर जाने से रोक दिया गया, जिससे जमकर बवाल मचा. आरोप है कि पुलिस के सामने ही तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल दिया. इस हमले में भाजपा की एक महिला एजेंट सहित दो कार्यकर्ता जख्मी हो गये. दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. महिला भाजपा कार्यकर्ता के कपड़े फाड़ दिये गये. मतगणना केंद्र के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हालात बिगड़ते देख केंद्रीय बल के जवान और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. इस घटना में किसी के गिरफ्तार होने की खबर नहीं है. भाजपा ने आरोप लगाया कि उनलोगों को मतगणना केंद्र के अंदर साजिश के तहत नहीं जाने दिया गया, ताकि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बैलेट बॉक्स का हेरफेर कर सकें.

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *