Breaking News

चुनावी हिंसा के बीच राज्यपाल से मिले बीएसएफ के विशेष महानिदेशक, अधिकारियों के साथ बैठक भी की

Sonu jha

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद जारी हिंसा के बीच बीएसएफ के विशेष महानिदेशक (ऑपरेशन) योगेश बहादुर खुरानिया, आईपीएस राज्य के दौरे पर हैं। उन्होंने राजभवन जाकर गुरुवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच चुनावी हिंसा पर भी चर्चा हुई। इसके बाद बीएसएफ के विशेष महानिदेशक ने खुरानिया ने पंचायत चुनाव के लिए तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोलकाता स्थित बीएसएफ के पूर्वी कमांड मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च स्तरीय बैठक भी की। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उन्होंने चुनाव के बाद के परिदृश्य की समीक्षा की और पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति पर जोर दिया।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *