Breaking News

बीएसएफ के कृष्णानगर क्षेत्रीय मुख्यालय में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए

 

SONU JHA

कोलकाता : वृक्षारोपण अभियान 2023 के तहत बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर अंतर्गत नदिया जिले में क्षेत्रीय मुख्यालय, कृष्णानगर के अधिकारियों और जवानों ने मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों फलदार और छायादार पौधे लगाए।

क्षेत्रीय मुख्यालय, कृष्णानगर के उप महानिरीक्षक ने बताया- वृक्षारोपण अभियान का पर्यावरण और समाज पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बीएसएफ देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति की रक्षा के संकल्प को भी मजबूत कर रही है।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में वनों की संख्या बढ़ाना, जैव विविधता में सुधार करना, वनों की कटाई से निपटना, हवा और पानी की गुणवत्ता में वृद्धि करना है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *