Breaking News

बांग्लादेश सीमा से बीएसएफ ने 2,128 बोतल फेंसेडिल कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की

SONU JHA

कोलकाता : बीएसएफ जवानों ने मुर्शिदाबाद व नदिया जिले में बांग्लादेश सीमा के पास अभियान चलाकर दो अलग-अलग घटनाओं में 2,128 बोतल फेंसेडिल कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की है। तस्कर फेंसेडिल बोतलों को सीमा पार कराकर भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की फिराक में थे। बीएसएफ ने शनिवार को एक बयान में बताया कि जब्त फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 4.80 लाख रुपये है।

पहली घटना में शुक्रवार को दक्षिण बंगाल सीमांत की सीमा चौकी खासमहल और सीमा चौकी काकमरीचार इलाके में 141वीं व  117वीं वाहिनी के जवानों ने मिलकर खुफिया जानकारी पर विशेष आपरेशन चलाया। देर रात लगभग 12.15 बजे जवानों ने जूट के खेत में तस्करों की  संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। तस्कर बड़े- बड़े बैगों में फेंसेडिल बोतल पैक कर रहे थे। जवानों ने ललकारा तो तस्करों ने इसे नजरंदाज कर लोहे के दाह और डंडे लेकर बीएसएफ जवानों की तरफ बढऩे लगे। इसके बाद जवान ने आत्मरक्षा में गैरघातक पीएजी से एक राउंड फायर किया, तो सभी तस्कर भाग निकले। तलाशी में मौके से 12 बैग बरामद किए, जिसमें 2,092 फेंसेडिल की बोतलें भरी थी। अन्य घटना में सीमा चौकी खाजीबागान इलाके से 36 बोतल फेंसेडिल जब्त की गई। जब्त फेंसेडिल बोतलों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

 

बीएसएफ अधिकारी ने जवानों की प्रशंसा की

 

इधर, इस सफलता पर बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी व डीआइजी अमरीश कुमार आर्य ने जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमा पर सतर्कता के चलते तस्करों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक कुशल टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *