Breaking News

तेजी से फैलते पशु रोग से पशुपालक परेशान

गोविन्द कुमार

मधुबनी: अंधराठाढ़ी प्रखण्ड के महरैल पंचायत में पशुओं के बीच नये किस्म का रोग महामारी की तरह फैलता जा रहा है, और इस महामारी के चपेट में आने से कई पशुओं के मरने की भी खबर है। अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

एमएसयू  कार्यकर्ता मिहिर ठाकुर  के अनुसार  उनकी पंचायत में यह रोग काफी तेजी से फैल रहा है। इस रोग से अबतक एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है। प्रशासन को सूचना दी गई है। विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से नही ले रहे है।

प्रखण्ड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार ने बताया कि यह लंपी नामक पशुओ का एक त्वचा रोग  है। इसका तेजी से फैलना विभाग के संज्ञान में है। विभागीय कर्मी रोग की रोकथाम और उपचार में लगे हैं। इस बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

 

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *