Breaking News

मोहर्रम के लेके हावड़ा सिटी पुलिस मुस्तैद।

 

 

Raj shaw

हावड़ा : मोहर्रम को लेकर हावड़ा सिटी पुलिस के कमिश्नर प्रवीण त्रिपाठी पूरे फोर्स के साथ फीलखाना एवं घुसड़ी मे रूट मार्च करते दिखे। मोहर्रम किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे जिसके लिए हावड़ा सिटी पुलिस के तरफ से पूरी क्षेत्र में फोर्स मौजूद है। हावड़ा सिटी पुलिस के तरफ से मोहर्रम को लेकर हर थाना क्षेत्र में उस क्षेत्र के मौलाना, इमाम के साथ बैठक भी की गई जिसमें मोहर्रम शांति पूर्वक मनाए जाने का आग्रह किया गया।

बता दे मोहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। यह महीना इस्लाम धर्म में शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम 20 जुलाई  दिन गुरुवार से शुरू हुए।  वहीं मुहर्रम की 10वीं तारीख यौम-ए-आशूरा के नाम से जानी जाती है। ये इस्लाम धर्म का प्रमुख दिन होता है। कहा जाता है कि मोहर्रम के महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम 10वें दिन को लोग मातम के रूप में मनाते हैं, जिसे आशूरा कहा जाता है। आशूरा मातम का दिन होता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय मातम मनाता है।मुहर्रम की दसवीं तारीख को यौम-ए-आशूरा मनाया जाता है। मोहर्रम की आशूरा 29 जुलाई को मनाया जाएगा।

 

About editor

Check Also

रथ पूजा के दिन तालाब में नहाने गए तीन दोस्तों में एक की डूबने से मौत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। हावड़ा के सांतरागाछी मंदिरपाड़ा इलाके में रथ पूजा के दिन तीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *