Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दक्षिणेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, पंचायती राज सम्मेलन के समापन सत्र को शाम में करेंगे संबोधित

 

Sonu jha

कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार सुबह यहां प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

 

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उनके साथ थे। नड्डा ने पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और मां के आशीर्वाद लिए।

मंदिर से निकलने के बाद वहां पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा- मैंने ‘मां’ से प्रार्थना की कि वह मुझे, मेरे कार्यकर्ताओं और पार्टी को शक्ति, ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें,

ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम मां भारती की सेवा में पूरी ताकत से लगे और भारत एक विकसित राष्ट्र बने।
बता दें बंगाल दौरे के तीसरे दिन नड्डा हावड़ा जिले में चल रहे पार्टी के दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन के समापन सत्र को आज शाम में संबोधित करेंगे।

नड्डा उससे पहले कोलकाता में पार्टी की दो सांगठनिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। दोपहर 12 बजे से नड्डा कोलकाता के नेशनल लाइब्रेरी में पार्टी नेताओं के साथ सांगठनिक बैठक करेंगे।

 

माना जा रहा है इस बैठक में वे 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक मजबूती व रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे से नड्डा का हावड़ा के बागनान में चल रहे पार्टी के क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

About editor

Check Also

सावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, तारकेश्वर धाम में कांवड़ियों की सेवा में जुटीं न्यूज़ रिपोर्टर पुष्पा शॉ

हुगली – पश्चिम बंगाल। सावन माह के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *