Breaking News

राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ मधुबनी के द्वारा संगठन विस्तार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

प्रहलाद मिश्रा

मधुबनी: राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ मधुबनी के द्वारा संगठन विस्तार सह सम्मान समारोह का आयोजन मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मधुबनी के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश महिला राजद की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल चंद्रावती देवी,पूनम मणी शर्मा,स्वाति मिश्रा के उपस्थिति में एवं राजद  महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सह पूर्व जि.प.उपाध्यक्ष वीणा देवी के अध्यक्षता एवं  एडवोकेट मंजू यादव के संचालन में किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत तथा धारदार बनाने के लिए संगठन के आधारभूत ढांचे को ठीक करना होगा। मैंने प्रदेश के सभी जिलों में महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन कर दिया।

अब जिला अध्यक्ष का यह दायित्व है कि वह जिले के सभी प्रखंडों में योग्य तथा दल के प्रति आस्था रखने वाली योग्य महिला को प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत करें। अब प्रखंड अध्यक्ष की यह नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह प्रखंड के सभी पंचायतों में दल के प्रति आस्थावान महिलाओं को पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर उन्हें यह निर्देशित करें कि वे दल के प्रति समर्पित महिला को बूथ अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का कार्य करें।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम मणी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लोगों के बीच बताने का काम करें। देश में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई, विकराल होती बेरोजगारी की समस्या, भाजपा द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामुदायिक ध्रुवीकरण के बारे में भी लोगों के बीच चर्चा करना आवश्यक है। संगठन सशक्त होने के बाद कोई भी चुनाव आसानी से जीता जा सकता है।

 

प्रदेश प्रवक्ता स्वाति मिश्रा ने कहा राष्ट्रीय स्तर पर राजद में महिला प्रकोष्ठ को सशक्त एवं मजबूत बनाने का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।देश की आधी आबादी को मजबूत करने के लिये राजद महिला प्रकोष्ठ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

जिला अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जिले में एक सशक्त संगठन का निर्माण कर उसकी सूची शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दूंगी। प्रत्येक बूथ पर जाकर महिला संगठन को मजबूत करना है केंद्र सरकार के झांसे में नहीं आना है। महिला की आधी आबादी है इस पर जोर देना है और प्रत्येक पंचायत के प्रत्येक वार्ड में जाकर सभी महिला को संगठित करना है।

 

बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव,जिला राजद जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय,युवा प्रदेश महासचिव आसिफ अहमद, जिला परिषद सदस्य रेणु देवी,अलका झा,गायत्री देवी,शिला देवी, सुधीरा देवी,साहिल खातून,रुचि देवी, अमृता देवी,रामसती देवी,उर्मिला देवी,रौशन खातून,पूनम भारती,ममता कुमारी, रिंकी देवी, ललिता देवी, वंदना देवी, सूरज देवी, किरण देवी, विमला देवी,मंजू देवी, समीना खातून,मैमिन खातून, राधा देवी, प्रीतम देवी, दाई रानी सहित तीन सौ से अधिक महिला मौजूद थी।

 

About editor

Check Also

बिहार में 26 सीटों पर लड़ेगा राजद, कांग्रेस नौ सीटों पर आजमाएगी किस्मत कैचवर्ड- लोकसभा चुनाव

  राज्य ब्यूरो, पटना : राजद, कांग्रेस और वामदलों के सहयोग से बने महागठबंधन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *