Breaking News

चंद्रयान- 3 मिशन में शामिल रहे पश्चिम बंगाल के वैज्ञानिकों व इसरो टीम को सम्मानित करेगी ममता सरकार

 

 

Sonu jha

कोलकाता : चंद्रयान- 3 मिशन की सफलता में पश्चिम बंगाल के भी लगभग दो दर्जन वैज्ञानिकों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। बंगाल सरकार अब इस मिशन का हिस्सा रहे राज्य के वैज्ञानिकों के साथ इसरो टीम को सम्मानित करेगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस परियोजना का हिस्सा रहे बंगाली मूल के प्रत्येक वैज्ञानिक को पत्र भेजकर उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार तक 21 बंगाली वैज्ञानिकों को मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए अलग-अलग पत्र में उन्होंने अपनी प्रतिभा और दृढ़ता से देश को गौरवांवित करने के लिए उन्हें धन्यवाद व बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री ने इसरो प्रमुख पीएस सोमनाथ को भी पत्र भेजा है और चंद्रयान-3 को पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक पहुंचाने के इस ऐतिहासिक मिशन के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की है।

राज्य सरकार जल्द ही इन वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए कोलकाता में एक बड़े कार्यक्रम की योजना बना रही है। इसमें मुख्यमंत्री इसरो वैज्ञानिकों को सम्मानित करेंगी।

राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस मिशन का हिस्सा रहे वैज्ञानिकों का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। हालांकि सम्मान समारोह की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

 

बता दें कि इससे पहले बंगाल विधानसभा में भी गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित कर इस सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों व अन्य सभी को बधाई दी गई थी। विधानसभा  सचिव बधाई देने वाले इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के माध्यम से जल्द इसरो को भेजेंगे।

 

इधर, राजनीतिक जानकारों की मानें तो केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चंद्रयान मिशन की सफलता को भुनाने की कोशिश करेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती।

इसीलिए वह इस मिशन में शामिल रहे 22 से अधिक बंगाली वैज्ञानिकों का हवाला देकर माहौल बनाने में जुटी है कि राज्य सरकार उनका सम्मान करती हैं। ममता की पूरी कोशिश है कि चंद्रयान मिशन की सफलता का क्रेडिट केंद्र को नहीं मिले।

 

About editor

Check Also

प्रसिद्ध जादुगर के के लायल ने आजमगढ़ में दर्शकों का मन मोह लिया

  आजमगढ़ करिया गोपालपुर में एक शादी कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध जादुगर के के लायल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *