Breaking News

बांग्लादेश सीमा से तस्करी की जा रही लाखों के 32 एंड्रायड मोबाइल जब्त

Sonu jha

कोलकाता : बीएसएफ जवानों ने मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करों के मंसूबे नाकाम कर लाखों मूल्य के विभिन्न ब्रांड के 32 एंड्रायड मोबाइल की बड़ी खेप जब्त की है।

तस्कर इसे सीमा पार कराकर भारत से बांग्लादेश भेजने की फिराक में था।

रविवार को एक बयान में बताया गया कि जब्त मोबाइल की अनुमानित कीमत 4.73 लाख रुपये है।

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की सीमा चौकी नादिरखाना इलाके से 70वीं वाहिनी के जवानों ने पुख्ता खबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को इसे जब्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों ने एक तस्कर को तारबंदी की तरफ आते देखा जोकि इसके ऊपर से कुछ सामान फेंकने की फिराक में था।

यह देख जवानों ने जब ललकारा तो तस्कर पकड़े जाने के डर से सामान को वहीं छोड़ भाग निकला।

मौके से 32 मोबाइल जब्त किए गए। जब्त मोबाइल को आगे की कार्रवाई के लिये कस्टम कार्यालय, मालदा को सौंप दिया गया है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *