Breaking News

कोलकाता मेट्रो रेलवे के पूर्व उप महाप्रबंधक प्रत्युष घोष समेत कई हस्तियां भाजपा में शामिल

Sonu jha

कोलकाता : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल भाजपा में लोगों के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसी क्रम में कोलकाता मेट्रो रेलवे के पूर्व उप महाप्रबंधक (डीजीएम) प्रत्युष कुमार घोष समेत विभिन्न क्षेत्रों के कई विशिष्ट हस्तियों ने भाजपा का दामन थामा है।

शनिवार को कोलकाता के साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा की महासचिव व विधायक अग्निमित्रा पाल ने पार्टी का झंडा थमाकर इन सभी को भाजपा में शामिल कराया।

भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रत्युष घोष के अलावा थिएटर व्यक्तित्व प्रियंका चटर्जी, अग्रणी मल्टीनेशनल कंपनी में सलाहकार व वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक श्रगधारा घोष,

एक प्रमुख मीडिया समूह में डिजिटल मार्केटर बसब चटर्जी, कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील अरविंद सेन व अन्य शामिल हैं।

इन सभी को पार्टी के बौद्धिक सेल में लिया गया है। इनमें प्रत्युष घोष की बात करें तो वे रेलवे में कई अहम पदों पर 39 वर्षों की सेवा के बाद इसी साल 31 जनवरी को कोलकाता मेट्रो के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

 

घोष ने इससे पहले कोलकाता मेट्रो के उप महाप्रबंधक, जीएम के सचिव एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी भी कई वर्षों तक संभालीं। सेवानिवृत्ति के बाद घोष वर्तमान में रेल मंत्रालय, भारत सरकार का ही उपक्रम ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड, कोलकाता में डीजीएम (एचआर व पीआर) के पद पर कार्यरत हैं।

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी के रूप में घोष को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेल मंत्री पुरस्कार भी मिला था। रेलवे में उच्च पदों पर कार्य करने के साथ घोष ने गायकी के क्षेत्र में भी यहां अपनी पहचान बनाई। वे अब तक करीब 700 गाने गा चुके हैं। इसमें कोलकाता मेट्रो का थीम सांग भी शामिल है, जिसे उन्होंने ही आवाज दी है।

 

 

About editor

Check Also

प्रसिद्ध जादुगर के के लायल ने आजमगढ़ में दर्शकों का मन मोह लिया

  आजमगढ़ करिया गोपालपुर में एक शादी कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध जादुगर के के लायल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *