Breaking News

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन

सौरभ झा

पुर्णिया : जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोकथाम को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सभी नगर पंचायत,नगर निकाय,नगर निगम, महाप्रबंधक उद्योग को नियमित रूप से छापामारी करने का निर्देश दिया गया।

छापामारी से संबंधित प्रतिवेदन  डीएफओ को ससमय उपलब्ध कराते हुए सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने का  निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी को प्रत्येक माह में दो बार अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया तथा बैठक की कार्यवाही को जिला वन अधिकारी सह सदस्य सचिव पूर्णियां को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

सीपीसीबी पोर्टल पर इसे अपलोड करना आवश्यक है‌। इसे सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

बैठक में जिला वन पदाधिकारी,सहायक समाहर्ता,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

About editor

Check Also

इण्डियन पब्लिक स्कूल के छात्र अयान अली ने स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लहराया परचम

  Kumar gourav बेगूसराय ज़िला बैडमिंटन संघ की मेज़बानी में आयोजित बिहार राज्य सब जूनियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *