Breaking News

भाजपा सत्ता में आई, तो बंगाल से मिटा देंगे ब्रिटिश व मुगलों के नामोनिशान : सुवेंदु अधिकारी

 

कोलकाता : इंडिया का नाम भारत करने पर जारी विवाद के बीच बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, तो ब्रिटिश एवं मुगलों के नामोनिशान यहां से मिटा दिये जायेंगे।

विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में सुवेंदु ने कहा कि अंग्रेजी शासनकाल में ब्रिटिश सरकार एवं मुगलों द्वारा सड़कों या पारंपरिक जगहों के रखे गये नाम बदल दिये जायेंगे।

 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि ब्रिटिश या मुगल परंपराओं को लेकर भाजपा नहीं चलना चाहती।

संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में नंदीग्राम से विधायक ने कहा, यह देश भारत है।

यहां कोई ब्रिटिश नाम नहीं चलेगा। बंगाल में भाजपा की सरकार आयेगी, तो ब्रिटिशकालीन सभी नामों को बदल दिया जायेगा।

ब्रिटिश एवं मुगल द्वारा दिये गये सभी नाम हटाने का काम भाजपा सरकार करेगी। भारत नाम शाश्वत है। इसका कोई विकल्प नहीं है।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *