Breaking News

आज बंगाल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी केंद्रीय निर्वाचन आयोग की टीम

 

 

 

कोलकाता : केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआइ) की एक टीम बंगाल दौरे में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा करेगी। समीक्षा के लिए कोलकाता आने वाली टीम में दो वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश कुमार व्यास शामिल होंगे।

 

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि टीम के दौरे का मुख्य एजेंडा 2024 चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना है। आयोग के दो वरिष्ठ अधिकारी उन क्षेत्रों पर प्रकाश डालेंगे जिन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि सोमवार को कोलकाता में होने वाली बैठक का विशेष फोकस मतदाता सूची में संशोधन पर होगा।

 

दोनों वरिष्ठ अधिकारी नए मतदाताओं के नाम शामिल करने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और फर्जी वोटर कार्डों को रद करने की दिशा में प्रगति पर रिपोर्ट मांग सकते हैं।

 

अधिकारी ने कहा, राज्य में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में बड़े पैमाने पर हिंसा की पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग के दोनों वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। हालांकि पंचायत चुनाव की निगरानी और संचालन केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा नहीं की गई थी।

 

समीक्षा बैठक में बंगाल में स्टाक में मौजूद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की स्थिति और अतिरिक्त ईवीएम की आवश्यकताओं के मूल्यांकन के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है।

About editor

Check Also

हिलसा संरक्षण में नई दिशा दिखा रही हैं मालदह जिला प्रशासन

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल। मालदह जिला प्रशासन हिलसा संरक्षण संदेश दे रही हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *