Breaking News

बस और कार के बीच में साल्टलेक सेक्टर 5 में भीषण टक्कर, बस पलटी कई यात्री घायल

 

कोलकाता: धर्मवीर कुमार सिंह, आज बस और कार  के बीच में भीषण टक्कर सुबह करीबन 7:15 बजे के आसपास हुई ।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की बस और कार दोनों ही साल्ट लेक सेक्टर 5 के कॉलेज मोर के पास तेज गति से रास्ता खाली होने की वजह से जा रहे थे तभी बस नियंत्रण खोकर कार वाले को टक्कर मार  दी ।सुबह में दोनों का रफ्तार इतना तेज था की ब्रेक मारते-मारते बस पलटी मार गया और बस के अंदर पैसेंजर को बुरी तरीके से चोट आई है ।

कई लोग घायल हो गए, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बस पलटने की वजह से आसपास में बाइक सवार भी गुजर रहे थे उन लोगों को भी काफी छोटे आई है चुकी साल्टलेक सेक्टर 5 एक बिजनेस एरिया है।

 

वहां पर कॉल सेंटर के अलावा कई बड़े-बड़े ऑफिस मौजूद हैं और कई कॉल सेंटर की गाड़ियां आती – जाती रहती है उसके साथ बस,ऑटो,टैक्सी और अन्य गाड़ियों का आवागमन चलता रहता है और एरिया काफी कन्जेस्टेड है लेकिन गनीमत रही कि यह घटना छुट्टी के दिन 2 अक्टूबर को हुआ जब रास्ता पूरा खाली था। इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया नहीं तो कई राहगीरों को भी चोट लग जाती।

About editor

Check Also

हिलसा संरक्षण में नई दिशा दिखा रही हैं मालदह जिला प्रशासन

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल। मालदह जिला प्रशासन हिलसा संरक्षण संदेश दे रही हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *