Breaking News

चोरी गए 11 मोबाइल फोन बरामद, दो गिरफ्तार

 

हावड़ा ः 5 अक्टूबर को बी. गार्डन थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश दे ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ‘आकाश कम्युनिकेशन’ नाम की दुकान से 15 मोबाइल फोन समेत कुछ कीमती सामान और पैसे चोरी हो गए हैं। घटना की जांच कर बी. गार्डन थाने की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। शिबू पाल और राहुल रॉय नाम के दो युवकों से पूछताछ के बाद चोरी के 11 फोन मिले, जिन्हें बी. गार्डन थाने की पुलिस ने शीघ्र ही बरामद कर लिया।

About editor

Check Also

बारिश तो छोड़ दीजिए ठंड के दिनों में भी घर में गंदे पानी का कब्जा है। परेशान लोगों ने किया रास्ता बंद।

BELUR HOWRAH RATUL GHOSH ठंड के दिनों में भी घर के अंदर नाली का गंदा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *