Breaking News

बंगाल के उत्तर 24 परगना में बम मारकर तृणमूल नेता की हत्या

 

Sonu jha

कोलकाता : बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के आमडांगा में बदमाशों ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पंचायत प्रधान रूपचंद मंडल की बम मारकर  हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह बंगाल में एक हफ्ते के भीतर सत्तारूढ़ दल के दूसरे नेता की हत्या है। तृणमूल के ही एक गुट पर मंडल की हत्या का आरोप लगा है।इस घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय अंचल अध्यक्ष व पंचायत सदस्य सैफुद्दीन लश्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

 

गुरुवार की रात मंडल की हत्या की घटनाओं का क्रम भी कुछ हद तक जयनगर की घटना के समान ही प्रतीत होता है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंडल और उनके साथियों पर गुरुवार रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के एक समूह ने देशी बमों से हमला किया। इसमें गंभीर रूप से घायल हुए मंडल को पहले आमडांगा ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्‍हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।उनकी मौत से इलाके में तनाव फैल गया और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकताओं ने व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को अवरुद्ध कर दिया।यह अवरोध शुक्रवार सुबह तक जारी रहा।

 

तनावपूर्ण स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए इलाके में फिलहाल पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौजूद है।इस बीच, मंडल की हत्या पर राजनीतिक घमासान भी छिड़ गया है।

 

भाजपा की राज्य समिति के सदस्य तापस मित्रा ने कहा कि मंडल की हत्या आमडांगा क्षेत्र के स्थानीय सत्तारूढ़ दल के विधायक रफीकुर रहमान के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता के कारण की गई।हालांकि रहमान ने आरोपों से इन्कार किया है। पुलिस जांच में जुटी है।

About editor

Check Also

बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की प्रतिष्ठा से जुड़े खास बातें

  संघमित्रा सक्सेना नॉर्थ 24 परगना: बैरकपुर कमिश्नरेट ऑफ पुलिस की तरफ से बीकेपिसी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *