Breaking News

हावड़ा में चढ़ा अर्जेंटीना का फुटबॉल फीवर, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

पश्चिम बंगाल में फुटबॉल विश्व कप का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार सुबह अर्जेंटीना के अहम मुकाबले से पहले हावड़ा के रामराजातला इलाके में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय अर्जेंटीना समर्थक कृतिका विश्वास ने खुद को अर्जेंटीना के रंग में रंग लिया। उन्होंने विशेष मेकअप और परिधान के जरिए अर्जेंटीना की संस्कृति और फुटबॉल प्रेमियों की झलक पेश की।

कृतिका विश्वास का कहना है कि यह उनके पसंदीदा देश और टीम के प्रति प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने अर्जेंटीना की जीत की कामना करते हुए सभी फुटबॉल प्रेमियों से अपनी पसंदीदा टीम का सकारात्मक तरीके से समर्थन करने की अपील की। विश्व कप के रोमांच के बीच हावड़ा के फुटबॉल प्रशंसकों में अर्जेंटीना की जीत को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

About editor

Check Also

पूर्व रेलवे का खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कई स्टेशनों पर व्यापक औचक निरीक्षण

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के दूरदर्शी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *