Breaking News

लिलुआ के वर्मा कॉलोनी में युवक को गोली लगी, शराब पार्टी के दौरान फायरिंग का आरोप

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के लिलुआ स्थित वर्मा कॉलोनी में मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि शराब पार्टी के दौरान अचानक गोली चल गई। इस घटना में मलिंगा नामक एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।

घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

प्राथमिक जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

About editor

Check Also

बाली में कई सीपीआईएम पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, 60-70 लोगों के बाइक सवार समूह पर आरोप

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के बाली इलाके में सीपीआईएम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *