Breaking News

बाली बाजार में पुलिस का छापा, कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की

बेलगाम सब्जियों और किराना सामानों की कीमतें! कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए आज बाली बाजार में बाली थाना पुलिस और हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभियान चलाया।

●बाजार में आग की तरह बढ़े दाम

प्याज: 60 रुपये प्रति किलो

चीनी: 70 रुपये प्रति किलो

अन्य हरी सब्जियां: 80 से 100 रुपये प्रति किलो

कीमतों में भारी बढ़ोतरी से आम लोग परेशान हैं।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से कीमतों में वृद्धि का कारण पूछा। जमाखोरों द्वारा आवश्यक वस्तुओं का भंडारण कर कृत्रिम संकट पैदा करने की आशंका को देखते हुए बाजार में कड़ी निगरानी की गई।

पुलिस ने बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

About editor

Check Also

हावड़ा नगर निगम के पास स्थित गोलम्बर का होगा पुनर्विकास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा नगर निगम और हावड़ा जिला शासक आवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *