हावड़ा, संवाददाता : हावड़ा में पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या का प्रयास करने के बाद पति ने खुद कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना चटर्जीहाट थाना क्षेत्र के चारबागान इलाके में शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार परिवार में अक्सर कलह होता रहता था। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच का यह विवाद चरम पर पहुंच गया। मृतक का नाम अरूप दुआरी (45) बताया गया है। घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Check Also
क्रिसमस के अवसर पर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब उमड़ा
जैसलमेर विश्व विख्यात पर्यटन स्थल जैसलमेर में क्रिसमिस वेकेशन के अवसर पर देशी …
Baat Hindustan Ki Online News Portal