Breaking News

हावड़ा मैदान मेट्रो का रेल मंत्री ने लिया जायजा, कहा शीघ्र ही होगा उद्घाटन की तिथि की घोषणा

 

हावड़ा ः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ईस्ट- वेस्ट मेट्रो के हावड़ा मैदान के साथ अंडरवाटर टनल का दौरा किया। वहां से उन्होंने एक ट्रॉली पर गंगा पार की और कलकत्ता के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने हावड़ा मैदान स्टेशन का जायजा लिया।

 

 

इस दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मेट्रो के काम का निरीक्षण करने और मेट्रो रेल के इंजीनियरों व मेट्रो अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद ईस्ट- वेस्ट मेट्रो का आधिकारिक उद्घाटन की तिथि की घोषणा की जाएगी।

 

साथ ही इस दिन उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद से रेलवे के समग्र सुधार पर विचार या चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बालासोर घटना को लेकर कोई अफवाह न फैलाए और न ही उसे महत्व दे।

 

यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। इसे लेकेर राजनीति न किया जाए।  बउबाजार में हो रहे कार्य को लेकर उन्होंने कहा कि इसे लेकर अभियंताओं से कहा गया है कि वे वहां के मकान मालिकों, किराएदारों व दुकानदारों से बात करें। साथ ही उन्होंने वहां शिविर लगाकर लोगों के शिकायतों का निवारण करने का आदेश दिया।

 

उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि रेल कार्य के विस्तार के लिए आवश्यक कार्य सही ढंग से सुनिश्चित किया जाए और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाए।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *