Breaking News

ईद -उल- अज़हा के मौके पर मस्जिद के इमाम को किया गया सम्मानित

 

उमेश तिवारी 
हावड़ा ः देशभर में श्रद्धा के साथ ईद-अल-अजहा त्योहार मनाया गया।

इसी कड़ी में उत्तर हावड़ा के वार्ड नं. 4 में घुसुड़ी चर्च के पास ईद -उल- अज़हा के मौके पर सत्ती पीर मस्जिद के इमाम हाफिज जनाब इम्तियाज आलम साहब को गुलाब फूल देकर समाजसेवी अमित कुमार साव ने सम्मानित किया।

मौके पर लोगों में मिठाईयां भी वितरित की गई। इस मौके पर हिन्दु-मुस्लिम एकता और भाईचारा पर जोर देने की मांग पर अमित कुमार साव ने बल दिया।

वहीं दूसरी ओर जानीब सत्तीपीर मजार के खादिम जनाब अनवर अली ने अमित कुमार साव को भाईचारा की मिशाल पेश करते हुए गुलाब भेंट किया। साथ ही जनाब बदरूदोज़ा अंसारी को नीतेश कुमार यादव ने गुलाब फूल देकर ईद मुबारक कहा।
हिंदू- मुस्लिम एकता और भाईचारा का प्रतीक सत्ती पीर मस्जिद पर भारी संख्या में दोनों धर्मों के लोग उपस्थित थे।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *