Breaking News

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा फर्जी अस्पताल सील

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां ब्यूटी पार्लर की आड़ में फर्जी अस्पताल को चलाया जा रहा था। इस फर्जी अस्पताल का उसे समय खुलासा हुआ जब एक महिला की डिलीवरी के समय हालत खराब हो गई ।जिसके बाद महिला के परिजनों द्वारा इसकी शिकायत संबंधित थाने और स्वास्थ्य विभाग को की गई।

शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस फर्जी अस्पताल में पहुंचकर जब जांच पड़ताल की तो पाया गया कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में यह फर्जी अस्पताल चलाया जा रहा था। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस ब्यूटी पार्लर सहित अस्पताल को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About editor

Check Also

दुर्गापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 70 फिल्मों को पुरस्कृत किया गया

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। रविवार को कोलकाता स्थित नंदन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *