Breaking News

गहने की दुकान में खरीदारी करने के बहाने सोने की लॉकेट चोरी कर फरार हुई महिला

 

 

हावड़ा. गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत साल्किया बांधागाट स्थित गुप्ता ज्वेलरी गहने की दुकान में खरीदारी करने के बहाने सोने की लॉकेट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया.

 

 

आरोपी का नाम शाहीन बानो (32) है. शुक्रवार को उसे हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे जेल हिरासत में भेज दिया.

 

 

पुलिस उससे पूछताछ कर चोरी के सामान को बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, कोलकाता के गार्डेनरीच इलाके की रहने वाली शाहीन चार दिसंबर को गहने की दुकान में खरीदारी करने पहुंची थी.

 

 

गहना पसंद करने के दौरान एक कर्मचारी ने उसे चाय पीने को दिया. चाय पीते-पीते वह एक सोने की लॉकेट लेकर वहां से चली गयी. कुछ देर बाद ही शो-रूम के कर्मचारी उसे खोजने लगे.

 

दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. फुटेज में देखा गया कि महिला गहने चोरी कर दुकान से निकल गयी है.

 

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर जांच शुरू की.

 

पुलिस को सफलता मिली और गुरुवार रात उसे गार्डेनरीच से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि लॉकेट की बरामदगी हुई है.

About editor

Check Also

बोझ नहीं वरदान है बेटियां शीर्षक कविता के लिए सम्मानित की गई भूमि श्रीवास्तव

RISRA HOOGLY WEST BENGAL   BHK BURO भोजपुरी साहित्य विकास मंच एवं भारतीय भाषा शोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *