Breaking News

भाजपा के एक नेता पर फ्लैट में देह व्यापार का अड्डा चलाने का आरोप

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

भाजपा के एक नेता पर फ्लैट में देह व्यापार का अड्डा चलाने का आरोप लगा है। बुधवार रात स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने चटर्जीहाट थाने में भाजपा नेता मानस पुरकायस्थ के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। हालांकि, आरोपी भाजपा नेता ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है।

चटर्जीहाट थाना क्षेत्र के कैरी रोड स्थित एक फ्लैट में लंबे समय से देह व्यापार का अड्डा चलाए जाने का आरोप भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मानस पुरकायस्थ पर स्थानीय लोगों ने लगाया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मानस से इस तरह की असामाजिक गतिविधियां बंद करने के लिए कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया।

बुधवार रात मानस अपने सहयोगी सोमनाथ साहा के साथ एक अज्ञात महिला को लेकर फ्लैट में पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और रंगे हाथों पकड़कर चटर्जीहाट थाने की पुलिस के हवाले करने का प्रयास किया। हालांकि, सोमनाथ स्थानीय लोगों के हाथ से निकलकर फरार हो गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश फैल गया। उनका यह भी आरोप है कि भाजपा नेता ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मानस की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चटर्जीहाट थाने में ज्ञापन सौंपा।

वहीं, मानस पुरकायस्थ ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह व्यवसाय करते हैं और घर में अपनी मां तथा पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी बदनामी करने की कोशिश कर रहे हैं।

About editor

Check Also

स्वतंत्रता दिवस से पहले हावड़ा स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा, आरपीएफ-जीआरपी ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हावड़ा स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *