Breaking News

नाहर में देवी भागवत कथा का शुभांरभ, कथा सुनने के लिए जुट रहे बड़ी संख्या में लोग

मधुबनी, संवाददाता : जिले के पंडौल प्रखंड अंतर्गत नाहर गांव में 26 अक्टूबर, बुधवार को श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जो चार नवंबर तक चलेगा। भगवताचार्य श्री योगी जी इस भागवत कथा में कथा वाचक हैं। नाहर गांव निवासी व समाजसेवी मगन कांत झा के निवास स्थान पर इस कथा का आयोजन हो रहा है।

बुधवार व गुरुवार को पहले व दूसरे दिन यहां भागवत कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में पूरे गांव भर से व आसपास के गांवों के लोग जुटे। कथा सुनने आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कथा मंडप को भी भव्य तरीके से सजाया गया है। कथा के आयोजक मगन कांत झा ने बताया कि चार नवंबर को यहां भागवत कथा की पूर्णाहूति होगी। झा ने लोगों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में यहां आकर इस देवी भागवत कथा का लाभ उठाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस भागवत कथा के दौरान इसे सुनने के लिए नाहर व आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *