Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नवान्न मे मुलाकात की।

कोलकाता:-  केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नवान्न मे  मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी, सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा  मौजूद थे।

 

 

क्या है मिलने की वजह

 

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल  दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग नियंत्रण पर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल आज ममता बनर्जी से मिले हैं।

 

 

ममता बनर्जी बोलीं- हम केजरीवाल के साथ

मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी  ने कहा कि टीएमसी दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध करेगी, विपक्षी दलों से एक साथ आने का आग्रह करती है। यदि सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर राज्यसभा में हरा दें तो यह अध्यादेश भी गिर जाएगा।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *