Breaking News

पंचायत चुनाव के कारण गांव जाने के लिए बसों में लगी लंबी कतारें दुगने दामों में बेचे जा रहे हैं टिकट

हावड़ा. शनिवार को पूरे राज्य में पंचायत चुनाव है. चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शुक्रवार को महानगर और हावड़ा में रोजी रोटी के लिए रह रहे लोगों को अपने घर जाने के लिए हावड़ा बस स्टैंड पर जद्दोजेहद करते देखा गया. लोग बसों में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते देखे गये. नौबत ऐसी थी कि किराया देने के बाद भी उन्हें सीट नहीं मिली और अंत में कई यात्री जान जोखिम में डालकर बस की छत पर सवार हो गये.

इस मौके का फायदा बस कंडक्टर ने जमकर उठाया. बस का किराया तीन से चार गुणा अधिक यात्रियों से वसूला गया. बावजूद इसके यात्रियों की भीड़ में कोई कमी नहीं हुई और सभी वोट देने के लिए अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गये. भीड़ में शामिल अनूप माइति ने बताया कि उसे नंदीग्राम जाना है. शनिवार को वह वोट देगा. ऐसे में उसे किसी भी हालत में घर जाना होगा. उसने बताया कि 100 रुपये का टिकट 400 रुपये में दिया गया.

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *