Breaking News

शराब के लिए पैसे जुटाने को मां-बाप ने बेचा छह माह का बच्चा, गिरफ्तार

 

SONU JHA

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी के रहने वाले एक दंपति को शराब खरीदने के लिए धन की व्यवस्था करने के लिए अपने छह महीने के बच्चे को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। बच्चे के दादा, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने इस मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी, को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हालांकि पुलिस अभी तक बच्चे को नहीं बरामद कर पाई है। पुलिस पूरे मामले में बाल तस्करी रैकेट की संलिप्तता से भी इन्कार नहीं कर रही है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जयदेव चौधरी (पिता), साथी चौधरी (मां) और कनाई चौधरी (दादा) के रूप में हुई है। आरोपित दंपती नशे का आदि बताया जा रहा है।
फिलहाल तीनों से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है, जिसे उन्होंने अपना बच्चा बेचा है। बताया जा रहा है कि काफी समय से बच्चा गायब मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मामला पुलिस तक पहुंचाया। जब भी पड़ोसियों ने बच्चे के बारे में जानना चाहा तो दंपती ने जवाब दिया कि एक रिश्तेदार के यहां है। पड़ोसियों को संदेह होने पर उन्होंने इसे स्थानीय पार्षद के संज्ञान में लाया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस गिरफ्तार तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। एक जांच अधिकारी ने कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य उनसे मामले में जानकारी हासिल करना है, ताकि हम अपनी जांच को आगे बढ़ा सकें और बच्चे को बचा सकें। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दंपती लगभग पूरे दिन नशे में रहते थे और अक्सर उनके परिवार के भीतर और कभी-कभी पड़ोसियों के साथ गंभीर झगड़े भी होते थे। लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता था कि शराब की तलब उन्हें अपने ही बच्चे को बेचने जैसा घिनौना कदम उठाने पर मजबूर कर देगी। पुलिस जांच में जुटी है।

About editor

Check Also

252 मदरसों को बंद करने के फैसले पर बोले शमिक भट्टाचार्य, कहा- ‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा रोकना सरकार का धर्म’

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की हावड़ा के 87 इलाके में आयोजित रक्तदान शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *