Breaking News

स्व डॉ जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का हुआ अनावरण


गोविन्द कुमार

अंधराठाढी : झंझारपुर विधान सभा क्षेत्र से पांच बार बिधायक ,तीन बार बिहार के मुख्य मंत्री और एक बार केंद्रीय मंत्री रहे डॉ जगन्नाथ मिश्र की शनिवार को चतुर्थ पुण्य तिथि के अवसर पर  ठाढ़ी गांव स्थित पीडीकेजे कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया । विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने  प्रतिमा का अनावरण किया।मौके पर पूर्व मंत्री  डॉ प्रो भीम सिंह,विधायक व पूर्व मंत्री डॉ रामप्रीत पासवान, विधायक व पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र, कॉलेज के पूर्व सचिव डॉ रमानन्द ठाकुर, सचिव  शरेन्दू शेखर, शासी निकाय  के अध्यक्ष नागेंद्र  मिश्र ,प्रखण्ड प्रमुख पूनम देवी  प्रखंड मुखिया अध्यक्ष राज नारायण राय छोटू, भोला यादव, हरिमोहन चौधरी, अनूप कश्यप ,तारा नंद मिश्रा पूर्व मुखिया महेंद्र राय पंचायत समिति सदस्य भरत राय अनिल लोहिया आदि दर्जनो गण्यमान्य सामाजिक ,राजीनीतिक हस्तियां मौजूद थे।

प्रतिमा अनावरण के बाद अयोजित  कार्यक्रम में अतिथियों को पाग दोपटा और माला देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते  विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने बताया कि स्व डॉ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण करते हुए वे रोमांचित हु।

 

स्व मिश्र  प्रेरक व्यतित्व थे। तिरहुत स्नातक क्षेत्र से चुनाव लड़ने की प्रेरणा उन्हें स्व डॉ मिश्र से ही मिली थी। उनके बहुत सारे संस्मरण बतौर निधि उनके पास है। उनको अगरचे मौका मिला तो वे स्व मिश्र से जुड़े सभी कार्यक्रम में शामिल होना चाहेगे।

 

डॉ प्रो भीम सिंह ने बताया कि स्व डॉ जगन्नाथ  मिश्र  बहुआयामी  व्यक्तित्व के शख्शियत थे। वे उच्च कोटि के शिक्षक,अर्थशास्त्री ,लेखक , राजनेता , सफल  मुख्यमंत्री और लोकप्रिय ,संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे ।उन्होंने अपने कार्यकाल में बिहार के चतुर्मुखी विकास का प्रयास किया। उन्होंने ही मार्फत महात्मा गांधी सेतु तत्कालीन उत्तर दक्षिण बिहार को जुड़वाने में अहम भूमिका निभायी थी। उनका द्वार सभी पार्टी और विचार धारा बाले लोगो के लिए हमेशा खुली रहती थी।

 

विधायक सह पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा की वे  सदा स्मरणीय  व्यक्तित्व है। शिक्षा विकास के लिए किए गये उनके कार्य लोग कभी नही भूलेंगे।

 

पीडिकेजे कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष नागेंद्र मिश्र ने बताया कि इस कॉलेज के निर्माण में  स्व डॉ मिश्र का बहुत बड़ा योगदान है।  आज प्रतिमा अणावरण कार्यक्रम शामिल सभी पार्टी और विचारधारा के लोगो  की ये बड़ी संख्या  में शामिल होना स्व डॉ मिश्र की लोकप्रियता का साक्ष्य है।

 

स्व डॉ   जगन्नाथ मिश्र के पुत्र  विधायक और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र ने बिहार और आमलोगों के लिए किये गये कार्यो क़ी बिस्तृत चर्चा  की। पीडीकेजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो चंद्रशेखर झा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।डॉ रामसेवक ठाकुर ने मंच का संचालन किया।

 

 

 

 

 

About editor

Check Also

बिहार में 26 सीटों पर लड़ेगा राजद, कांग्रेस नौ सीटों पर आजमाएगी किस्मत कैचवर्ड- लोकसभा चुनाव

  राज्य ब्यूरो, पटना : राजद, कांग्रेस और वामदलों के सहयोग से बने महागठबंधन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *