Breaking News

त्योहारों को लेकर पदाधिकारियों की छुट्टी हुई रद्द

ब्यूरो रिपोर्ट

दरभंगा–दुर्गापूजा का पर्व 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी द्वारा आदेश निर्गत करते हुए जिला में सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारी/पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों/कर्मियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी,

 

प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी का सभी प्रकार का अवकाश 13 अक्टूबर 2023 से उक्त त्यौहार के शांतिपूर्वक संपन्न होने तक रद्द कर दिया गया है। साथ ही सभी पदाधिकारी को निदेशित किया गया है कि वे अपने मुख्यालय में बने रहेंगे एवं विशेष परिस्थिति में कार्यालय प्रधान के माध्यम से जिलाधिकारी की विशेष अनुमति से ही अवकाश प्राप्त कर ही मुख्यालय से बाहर जायेंगे।

About editor

Check Also

इण्डियन पब्लिक स्कूल के छात्र अयान अली ने स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लहराया परचम

  Kumar gourav बेगूसराय ज़िला बैडमिंटन संघ की मेज़बानी में आयोजित बिहार राज्य सब जूनियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *