Breaking News

जल संसाधन विभाग अपर मुख्य सचिव ने पश्चिम कोशी नहर परियोजना का किया निरीक्षण ,

अधराजल संसाधन विभाग अपर मुख्य सचिव  ने पश्चिम कोशी नहर परियोजना का किया निरीक्षण ,कलुआही प्रखंड पश्चिमी कोशी नहर परियोजना का बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने निरीक्षण किया इस दौरान  साथ में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार भी शामिल थे।

बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग अपर सचिव चैतन्य प्रसाद ने बताया कि उन्होंने मधुबनी जिला के कई जगह पश्चिमी कोशी नहर परियोजना का निरीक्षण किया। जिसमें जयनगर में बन रहे बराज के बाद पश्चिमी कोसी नहर परियोजना में चल रहे कामों का निरीक्षण किया। अपर सचिव ने बताया कि 1962 के बाद अभी तक कोसी पश्चिम नहर परियोजना में काम नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि जमीन का भू अर्जन किया गया था लेकिन काम नहीं किया गया था वे। उन्होंने बताया कि जिस पर अभी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, जल संसाधन विभाग एवं एजेंसी बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में इस योजना से बहुत फायदा होगा।

 

 

उन्होंने बताया कि कई ऐसी जगह है जहां आज तक किसानों को फसल के लिए पानी नहीं मिला रहा था । उन्होंने बताया कि कोसी पश्चिम परियोजना से प्रत्येक किसान को हर खेत तक अब फसल के लिए पानी भी मिलेगा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि पश्चिमी कोसी नहर परियोजना से प्रत्येक किसानों को अब फसल के लिए पानी मिलेगा।उन्होंने कहा कि खेतों के लिए सिंचाई की व्यवस्था हो जाने से किसान अब दोगुना फसल उगा पाएंगे। उन्होंने बताया कि नदी से निकला पुरानी नहर का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है और साथ में कई नई-नई नहर बन जाने से बाढ़ की समस्या का भी निदान हो जाएगा।

About editor

Check Also

जीनत की देहदृष्टि से खिलवाड़ ही था गिरफ्तार युवक का मकसद

मधुबनी कुमार गौरव मधुबनी पुलिस ने  राजनगर थाना के  रामपट्टी हेचरी के पास स्थित  लोहिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *